Welcome to ROZNAMA INDO GULF   Click to listen highlighted text! Welcome to ROZNAMA INDO GULF
देश

माई भारत बजट क्वेस्ट 2026’ में चमके बलिया के श्याम सुंदर, पीएम मोदी से किया सीधा

माई भारत बजट क्वेस्ट 2026

माई भारत बजट क्वेस्ट 2026’ में चमके बलिया के श्याम सुंदर, पीएम मोदी से किया सीधा संवाद

 

नन्दकिशोर दास 

 

बेगूसराय ब्यूरो। बिहार की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। बलिया प्रखंड के भगतपुर निवासी श्याम सुंदर कुमार ने ‘माई भारत बजट क्वेस्ट 2026’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देशभर से आए लगभग 12 लाख प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद श्याम सुंदर का चयन उन चुनिंदा युवाओं में हुआ, जिन्हें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद का अवसर प्राप्त हुआ। यह संवाद विशेष वर्चुअल कार्यक्रम के तहत 12-13 अप्रैल को आयोजित की गयी। कार्यक्रम के दौरान श्याम सुंदर कुमार ने छोटे शहरों और गांवों के युवाओं को आगे बढ़ाने से जुड़ा एक महत्वपूर्ण सवाल उठाया, “हमें सबसे पहले किस दिशा में काम करना चाहिए?” उनके इस विचारशील प्रश्न ने पूरे कार्यक्रम का ध्यान आकर्षित किया और सभागार तालियों की गूंज से भर उठा। श्याम सुंदर, हिंदुस्तान संवाददाता कृष्ण नंदन सिंह के पुत्र हैं और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहने के साथ-साथ एक छात्र नेता के रूप में भी अपनी पहचान रखते हैं। उनके विचार और प्रस्तुति ने उन्हें इस प्रतिष्ठित मंच तक पहुंचाया।इस उपलब्धि से उनके परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। श्याम सुंदर की सफलता न केवल स्थानीय युवाओं के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह उन्हें आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा भी देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!