पेपर लीक के बाद पूरी परीक्षा रद्द, 22 लाख छात्रों के भविष्य पर संकट — CBI जांच के आदेश से मचा हड़कंप
NEET 2026 बना देश का सबसे बड़ा एजुकेशन स्कैम!

NEET 2026 बना देश का सबसे बड़ा एजुकेशन स्कैम!
पेपर लीक के बाद पूरी परीक्षा रद्द, 22 लाख छात्रों के भविष्य पर संकट — CBI जांच के आदेश से मचा हड़कंप
रोज़नामा इंडो गल्फ नुजहत जहां
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 आखिरकार पेपर लीक विवाद की भेंट चढ़ गई। राजस्थान से शुरू हुए लीक कांड ने ऐसा तूफान खड़ा किया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को पूरी परीक्षा रद्द करनी पड़ी। अब लाखों छात्र दोबारा परीक्षा की तैयारी को मजबूर हैं, जबकि देशभर में सरकार और NTA की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, जालसाजों ने “गेस पेपर” के नाम पर 150 पन्नों का दस्तावेज बांटा था, जिसमें शामिल 120 से 150 सवाल हूबहू NEET 2026 परीक्षा में पूछे गए। मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और छात्रों ने परीक्षा रद्द करने की मांग तेज कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने CBI जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही NTA ने आधिकारिक रूप से NEET UG 2026 परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने की घोषणा कर दी है।
इस मुद्दे पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष तालिमी मरकज नुजहत जहां ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा “यह पहली बार नहीं है जब NEET का पेपर लीक हुआ है। इससे पूर्व भी ऐसा हो चुका है। जो लोग एक परीक्षा भी सही तरीके से आयोजित नहीं करा सकते, वे सरकार कैसे चलाएंगे?” जब सरकार चलाने वाले ही कम पढ़े लिखे होंगे तो इस तरह का मामला होगा,
NTA ने स्पष्ट किया है कि दोबारा परीक्षा के लिए छात्रों को नया आवेदन नहीं करना होगा। मई 2026 में किए गए सभी रजिस्ट्रेशन, उम्मीदवारों का डेटा और चुने गए परीक्षा केंद्र नई परीक्षा के लिए मान्य रहेंगे।
दोबारा रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं
नई फीस जमा नहीं करनी होगी
नए एडमिट कार्ड जारी होंगे
पुराने सेंटर विकल्प मान्य रहेंगे
जरूरत पड़ने पर सेंटर बदले जा सकते हैं
फीस रिफंड का भी प्रावधान
नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित होगी
हालांकि, पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल अब भी कायम है—
क्या CBI जांच से असली मास्टरमाइंड बेनकाब होंगे या फिर यह मामला भी “जांच” के नाम पर दबा दिया जाएगा? देशभर के छात्र और अभिभावक इस फैसले से आक्रोशित हैं। लाखों छात्रों का कहना है कि उनकी महीनों की मेहनत और मानसिक तनाव के साथ खिलवाड़ हुआ है। सोशल मीडिया पर NEETPaperLeak और JusticeForStudents लगातार ट्रेंड कर रहा है। NTA ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ही जानकारी लें।




