Uncategorized

उर्दू का हिन्दी से रिश्ता बिल्कुल सहेलियों या जुड़वाँ बहनों जैसा

उर्दू का हिन्दी से रिश्ता बिल्कुल सहेलियों या जुड़वाँ बहनों जैसा

 

विश्व उर्दू दिवस 09 नवम्बर पर विशेष आलेख

 

रोजनामा इंडो गल्फ़

सीनियर जर्नलिस्ट

एनाएतुल्लाह नन्हे

“सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्ताँ हमारा, हम बुलबुलें हैं इसकी ये गुलसिताँ हमारा” नामक प्रसिद्ध राष्ट्रीय गीत (तराना -ए- हिन्द) के रचियता और हर दौर में एक दम से तरोताजा रहने वाले मशहूर शेर “सितारों से आगे जहाँ और भी हैं, अभी इश्क़ के इम्तिहाँ और भी हैं”, :”ख़ुदी को कर बुलंद इतना कि हर तक़दीर से पहले, ख़ुदा बंदे से ख़ुद पूछे बता तेरी रज़ा क्या है”, “नहीं तेरा नशेमन क़स्र-ए-सुल्तानी के गुम्बद पर, तू शाहीं है बसेरा कर पहाड़ों की चट्टानों पर” उपरोक्त जितने भी शेर आप ने पढ़ी वह उर्दू और फारसी के विश्व प्रसिद्ध शायर, लेखक और फिलॉस्फर (दार्शनिक) अल्लामा इक़बाल की है, जिनका पूरा नाम डॉ. अल्लामा मुहम्मद इक़बाल है । जो उर्दू और फारसी साहित्य में गज़ल, नज़्म, रुबाई, मसनवी के साथ राजनीतिक कटाक्ष और धार्मिक मामलों से जुड़ी शेर को खूब लिखा । ये उर्दू साहित्य के पहले ऐसे शायर और लेखक रहे हैं जिन्होंने अपने जीवन मे कभी भी किसी राजा-महाराजा, नवाब, अमीर, जागीरदार के अलावा किसी भी शासक की शान में कसीदा नही गढ़ा, अर्थात सांसारिक जीवन मे लोगों को खुश करने के लिए अपने कलम के जरिए चापलूसी नही की । हाँ ये जरूर है कि उन्होंने उर्दू के मशहूर शायर दाग़ देहलवी और मिर्ज़ा अमीर मीनाई के देहांत के बाद मर्सिया लिखा। उन्होंने मसनवी लिखा, जिसमे आत्म सम्मान का एहसास कराया है । यह काफी चर्चित दार्शनिक किताब है जिसे जावेद नामा कहते हैं, जो उन्होंने अपने बेटे के नाम पर रखा । जहाँ अधिकतर शायरों का कलाम महिलाओं के इर्द-गिर्द ही घूमता नजर आता है, वहीं अल्लामा इक़बाल इससे एक दम अलग रहें, उनका लेख व शेर एक विचारक, दार्शनिक, इस्लामी पुनर्जागरण, देशभक्ति और अध्यात्म से जुड़ी हुई हैं । अल्लामा इक़बाल का जन्म 09 नवम्बर 1877 को पंजाब राज्य के सियालकोट (जो अब पाकिस्तान में है) में हुआ था । उन्ही की याद में पूरे विश्व में उर्दू दिवस मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य उर्दू भाषा की मिठास, उसकी लोकप्रियता और सांस्कृतिक महत्व को पूरी दुनिया में स्थापित करना है। पूरे विश्व मे 10 वें नम्बर पर उर्दू भाषा है और 2026 के आंकड़े के अनुसार भारत मे 10 करोड़ से भी ज्यादा लोग उर्दू को मात्र भाषा के रूप में बोलते हैं, जबकि हिन्दी और उर्दू भाषा की समानता के कारण दूसरी भाषा के रूप में 15 करोड़ से अधिक लोग उर्दू बोलते और समझते हैं। जहाँ पड़ोसी देश पाकिस्तान में उर्दू राष्ट्रीय भाषा है तो अल्लामा इक़बाल राष्ट्रीय शायर (कवि) हैं। वहीं भारत में हिन्दी के बाद सबसे ज्यादा उर्दू बोली जाती है और भारत के दूसरी राजकीय भाषा के रूप में कुल 8 राज्यों में उर्दू अतिरिक्त आधिकारिक भाषा (सेकंड लैंगुएज) के रूप में है – जैसे बिहार, झारखंड, यूपी, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और जम्मू कश्मीर शामिल है। वहीं बंगलादेश, नेपाल, ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा और खाड़ी देशों में भारी संख्या में लोग उर्दू बोलते हैं। उर्दू भाषा भारत की साझा संस्कृति और गंगा-जमुनी तहज़ीब (संस्कृति) का प्रतीक है, जो विभिन्न भाषी समुदायों को आप में जोड़ने का काम करती है। आज के परिवेश में दुनिया भर में लगभग 25 करोड़ लोग उर्दू भाषा को बोल रहे हैं। पूरे विश्व मे उर्दू दिवस पर बहुत सारे कार्यक्रम होते हैं, जिनमें सेमिनार, सिम्पोज़ियम, संगोष्ठी, मुशायरा, लेखनी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता आदि शामिल है। इन सारे कार्यक्रमों में मुख्य विषय यही होता है कि कैसे उर्दू को भारत में एक जीवित भाषा के रूप में ही केवल बाक़ी नही रखा जाए, बल्कि उसकी उन्नति और उत्थान के लिए कैसे उसे गैर-उर्दू भाषियों तक पहुँचाया जाए, उस पर विशेष चिंतन-मंथन होता है। सबसे पहले तो यह बताते चलूं की कोई भी भाषा किसी भी धर्म की नही होती है, ना ही किसी धर्म का किसी भाषा पर एकाधिकार होता है। जिसे जो मन करे पढ़े और खूब आगे बढ़े । मैं बिहार राज्य के सीवान जिला का रहने वाला एनाएतुल्लाह नन्हे बहुत ही अफसोस के साथ यहाँ लिख रहा हूँ कि आज भारत मे उर्दू भाषा को इस्लाम धर्म से जोड़ कर मुसलमानो की भाषा कह कर टारगेट किया जा रहा है, जो सरासर गलत है। ये मत भूलिए की देश की आज़ादी में उर्दू भाषा का ही बैनर, पोस्टर, पम्पलेट, झंडा, चिट्ठी-पत्री, संदेश, भाषण और नारा लिखा हुआ होता था। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, देश के प्रथम राष्ट्रपति देश रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, आधुनिक भारत के जनक राजा राममोहन राय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संस्थापक मदन मोहन मालवीय, स्वतंत्रता आंदोलन के चर्चित नेता लाला लाजपत राय, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, वर्तमान में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल उर्दू जानते हैं। जबकि ये सब के सब गैर मुस्लिम हैं और देश के सर्वोच्च पद को सुसोभित किया है। जब ये हिन्दू और सिख समुदाय के बड़े-बड़े लोग उर्दू पढ़ें, लिखे और बोले तो आज उसी उर्दू के साथ सौतेला व्यवहार क्यों ? जबकि ये मत भूलिए की आज भारत की मीडिया जो उर्दू भाषा के नाम पर नफरत का बीज बो रही है वह भी उर्दू भाषा का इस्तेमाल करते हुए। क्या विडम्बना है कि आज प्रिन्ट से लेकर स्ट्रीम मीडिया तक और सेटेलाइट मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक उर्दू के खिलाफ नफरती प्रोपगंडा चलाया जा रहा है वह भी उर्दू भाषा का ही प्रयोग करते हुए। आज हर मीडिया सेक्टर में एक ट्रेंड के तहत उर्दू भाषा का प्रयोग हो रहा है। आज हिन्दी मीडिया में एक चौथाई उर्दू भाषा का प्रयोग हो रहा है। याद रखिए उर्दू में वह मिठास है जो एक दूसरे को जोड़ने का काम करता है। तभी तो शायर कहते हैं की “सगी बहनों का जो रिश्ता है उसी तरह उर्दू और हिन्दी में है, या यूं कहें तो एक दूसरे की सहेलियाँ हैं जो दुनियां की दो जिन्दा जुबानों में देखने को नही मिलती है। वैसे तो पूरी दुनिया मे आज 9 नवम्बर को ही विश्व उर्दू दिवस मनाया जाता है, लेकिन भारत मे 31 मार्च को राष्ट्रीय उर्दू दिवस मनाने की माँग काफी लंबे समय से की जाती रही है। जेएनयू सहित भारतीय भाषा केन्द्र, ऑल इंडिया कॉलेज यूनियन और यूनिवर्सिटी उर्दू शिक्षक संघ ने भी माँग की है कि 31 मार्च को भारत में राष्ट्रीय उर्दू दिवस मनाया जाना चाहिए। इसके पीछे कारण यह है कि उसी दिन उर्दू मुहाफ़िज़ दस्ता के सदस्य पंडित देव नारायण पाण्डेय और जय सिंह बहादुर ने उर्दू के लिए अपनी जानों का बलिदान दिया था। बताया जाता है कि 20 मार्च 1967 को उत्तर प्रदेश में पंडित देव नारायण पाण्डेय ने कानपुर कलक्टर ऑफिस के सामने धरणा दिया और और भूख हड़ताल पर बैठे थे, जबकि जय सिंह बहादुर ने यूपी विधान सभा के सामने धरणा देते हुए भूख हड़ताल की इसी दौरान उनका देहान्त 31 मार्च को हो गया जबकि कुछ दिनों बाद जय सिंह भी आंदोलन के दौरान ही दुनिया को अलविदा कह दिया । उर्दू कोई विदेशी भाषा नही बल्कि भारत की अपनी भाषा है, जो यही पली, बढ़ी और आज पूरी दुनिया मे फैल गई। जिसे लश्करी जुबान कहते हैं। तभी तो उर्दू के प्रसिद्ध शायर दाग देहलवी कहते हैं कि “उर्दू है जिसका नाम हमीं जानते हैं ‘दाग़’, सारे जहाँ में धूम हमारी ज़बाँ की है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!