Welcome to ROZNAMA INDO GULF   Click to listen highlighted text! Welcome to ROZNAMA INDO GULF
टॉप न्यूज़
Trending

एम.जे.के. महिला इंटर कॉलेज में टीम हैवो द्वारा यूथ स्पीच कम्पटीशन, छात्राओं ने दिखाया आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल

एम.जे.के. महिला इंटर कॉलेज, मोतिहारी के सभागार में यूथ स्पीच कम्पटीशन का आयोजन किया गया।

एम.जे.के. महिला इंटर कॉलेज में टीम हैवो द्वारा यूथ स्पीच कम्पटीशन, छात्राओं ने दिखाया आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल

मोतिहारी (पूर्वी चम्पारण): हिंदुस्तान आवाम वॉइस एंड ऑर्गेनाइजेशन (हैवो) द्वारा शनिवार को एम.जे.के. महिला इंटर कॉलेज, मोतिहारी के सभागार में यूथ स्पीच कम्पटीशन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद हावो की छात्रा सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। संगठन के संस्थापक अतीकुर रहमान ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि युवा केवल देश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान में भी समाज को सकारात्मक दिशा देने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि नेतृत्व की शुरुआत आत्मविश्वास, जिम्मेदारी और अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने के साहस से होती है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के साथ अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

 

यूथ स्पीच कम्पटीशन में छात्राओं ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के प्रमुख विषयों में “डिजिटल इंडिया और इंटरनेट: लाभ और चुनौतियाँ”, “शिक्षा: आज के युवाओं के लिए शिक्षा का महत्व”, “हर नागरिक के अधिकार और कर्तव्य”, “बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर कैसे बनाया जा सकता है?” तथा “बिहार में जलवायु परिवर्तन और सतत विकास” शामिल रहे। छात्राओं ने निर्धारित समय में अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए सामाजिक और समसामयिक मुद्दों पर अपनी समझ का परिचय दिया।

इस अवसर पर संगठन के प्रशासनिक अध्यक्ष शाहिद अनवर, ग़ालिब जेया, सौरभ पांडेय, रशीद कमाल, असलम आलम और हावो गर्ल्स विंग की सदस्याओं के साथ सैकड़ों की संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं। छात्राओं ने पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न सत्रों में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।

 

कार्यक्रम में शामिल छात्राओं ने कहा कि यूथ स्पीच कम्पटीशन और संवाद सत्र के माध्यम से उन्हें नई जानकारी, बेहतर समझ और अपनी बात रखने का आत्मविश्वास मिला। कॉलेज प्रशासन, शिक्षकों और समुदाय के सदस्यों ने हावो की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं को अपनी प्रतिभा और विचारों को सामने रखने का अवसर देने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए नई पीढ़ी को तैयार करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!