राजनीति

माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य 22 मई को समस्तीपुर शहर के कर्पूरी सभागार में सेमिनार को करेंगे संबोधित-सुरेंद्र*

बुलडोजर राज के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज"

*माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य 22 मई को समस्तीपुर शहर के कर्पूरी सभागार में सेमिनार को करेंगे संबोधित-सुरेंद्र*

 

*”बुलडोजर राज के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज” विषयक सेमिनार में भागीदारी को ले चलाया जनसंपर्क अभियान*

 

रोजनामा इंडो गल्फ ,संवाददाता-अब्दुल कादिर 

ताजपुर/समस्तीपुर. : – – 21 मई 2026

समस्तीपुर शहर के कर्पूरी सभागार में 22 मई को 11.30 बजे से भाकपा माले द्वारा आयोजित “बुलडोजर राज के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज” सेमिनार को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने को लेकर बृहस्पतिवार को बाजार क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

अभियान का नेतृत्व प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने करते हुए कहा कि सेमिनार के मुख्य वक्ता भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव का० दीपंकर भट्टाचार्य हैं। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने जुलूस की शक्ल में घूम धूमकर 22 मई को आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने की अपील की।

अभियान के दौरान प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि देश में बढ़ते दमन, लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमले और गरीबों-मजदूरों की समस्याओं के खिलाफ जनता को संगठित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाकपा माले हमेशा जनहित के सवालों पर संघर्ष करती रही है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।

मौके पर प्रभात रंजन गुप्ता, आसिफ होदा, मो० एजाज, मनोज साह, लखींद्र पासवान, मो० इस्लाम, राजकिशोर महतो सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!