Welcome to ROZNAMA INDO GULF   Click to listen highlighted text! Welcome to ROZNAMA INDO GULF
टॉप न्यूज़

*खेत-खलिहानों में किसान महासभा का सदस्यता अभियान, किसानों की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज*

22 जून को भाकपा माले द्वारा ताजपुर थाना घेराव का सक्रिय समर्थन करेगी किसान महासभा*

*खेत-खलिहानों में किसान महासभा का सदस्यता अभियान, किसानों की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज*

 

*किसानों के खेतों तक विधुत पहुंचने की व्यवस्था हो अन्यथा आंदोलन- ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह*

 

*22 जून को भाकपा माले द्वारा ताजपुर थाना घेराव का सक्रिय समर्थन करेगी किसान महासभा*

*रद्द राशनकार्ड की पुनर्बहाली की मांग को ले 30 जून को प्रखंड पर प्रदर्शन आंदोलन का भी महासभा का समर्थन*

 

रोजनामा इंडो गल्फ संवाददाता

अब्दुल कादिर

 

ताजपुर/समस्तीपुर : – – –

19 जून 2026

 

अखिल भारतीय किसान महासभा द्वारा शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के बरतल्ला, चकहैदर समेत विभिन्न गांवों एवं खेत-खलिहानों में सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह एवं भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, मो० नसीम, रामबृक्ष राय, अरुण राय, विपीन कुमार आदि ने संयुक्त रूप से किया।

अभियान के दौरान किसानों से संपर्क कर उन्हें संगठन की नीतियों एवं किसान हितों से जुड़े संघर्षों की जानकारी दी गई तथा बड़ी संख्या में किसानों को सदस्य बनाया गया। नेताओं ने कहा कि आज खेती लगातार घाटे का सौदा बनती जा रही है। कृषि लागत में लगातार वृद्धि हो रही है, जबकि किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने सरकार से किसानों को नि:शुल्क खाद, बीज, बिजली, पानी तथा कृषि यंत्र उपलब्ध कराने की मांग की। नेताओं ने कहा कि यदि किसानों को आवश्यक कृषि संसाधन मुफ्त उपलब्ध कराए जाएं तो खेती की लागत कम होगी और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

किसान महासभा नेताओं ने कहा कि खेती-किसानी को बचाने तथा किसानों की आय बढ़ाने के संघर्ष तेज करना वक्त की मांग है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!