चम्पारण के युवाओं को नेतृत्व का मंच देने की पहल, बंजरिया से शुरू हुआ अभियान टीम हावो
हिंदुस्तान आवाम वॉइस एंड ऑर्गेनाइजेशन (हावो) की ओर से युवा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

चम्पारण के युवाओं को नेतृत्व का मंच देने की पहल, बंजरिया से शुरू हुआ अभियान टीम हावो

मोतिहारी: चम्पारण के ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा, विचार एवं नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हिंदुस्तान आवाम वॉइस एंड ऑर्गेनाइजेशन (हावो) की ओर से युवा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चम्पारण के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता का पहला आयोजन प्रखंड बंजरिया के सिसवानिया स्थित डॉ. ज़ाकिर हुसैन उर्दू हाई स्कूल में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और शिक्षा, समाज, युवा, स्वास्थ्य एवं अन्य सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने अपने वक्तृत्व कौशल, आत्मविश्वास एवं विचारों के माध्यम से उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन प्रमुख अतीकुर रहमान ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल प्रतिस्पर्धा कराना नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को अपनी बात रखने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर देना है। उन्होंने कहा, “यहाँ हमने सिर्फ प्रतियोगिता नहीं देखी, बल्कि युवाओं के अंदर छिपे आत्मविश्वास, विचार और नेतृत्व की झलक देखी। हमारा मकसद चम्पारण के हर उस युवा तक पहुँचना है, जिसके अंदर कुछ कहने का जज़्बा है और जिसके पास अपने समाज के लिए विचार हैं।” कार्यक्रम में पूर्व मुखिया मो. सैदुल्लाह, जिप सदस्य ई. तौसीफुर रहमान मो. रुहुल्लाह, मो. रेयाज अहमद, उमेश्वर कुमार, ख़ुर्शीद आलम, अहसान जेया, सुनील कुमार, अरशुल मजीद, मो. जलालुद्दीन, मो. निजामुद्दीन, सोहेल अहमद, असफाक आलम, कमरे आज़म, नबी हसन, ज़्याउल्लाह एवं सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं, संगठन के प्रशासनिक अध्यक्ष शाहिद अनवर, सलाहकार परिषद सदस्य मो. नूरूजमां शाहिद, अनीस अहमद, ग़ालिब जेया, शोएब आलम, आमिर नसीम, रशीद कमाल, सरफ़राज़ आलम, आबिद, मो. फैसल, मासूम, हामिद नसीम, सादिक इकबाल सहित टीम हावो के दर्जनों सदस्य कार्यक्रम में मौजूद रहे। टीम हावो की ओर से बताया गया कि चम्पारण के विभिन्न प्रखंडों में आगामी दिनों में भी युवा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण छात्र-युवाओं को अपनी प्रतिभा एवं विचारों को सामने रखने का अवसर मिल सके।




