Welcome to ROZNAMA INDO GULF   Click to listen highlighted text! Welcome to ROZNAMA INDO GULF
राजनीति

*सदाकत आश्रम में राजीव गांधी का बलिदान दिवस और सदानंद सिंह की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई*

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा ने की।

*प्रकाशनार्थ /प्रसारणार्थ*

*सदाकत आश्रम में राजीव गांधी का बलिदान दिवस और सदानंद सिंह की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई*

*पटना, 21 मई 2026*

देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व राजीव गांधी की 35 वीं पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्व सदानंद सिंह की 83 वीं जयंती आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा ने की।

इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने अपने निजी आवास पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को उनके 35वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण किया। साथ ही उन्होंने पूर्व विधान सभा अध्यक्ष स्व. सदानंद सिंह के 83 वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित किया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व राजीव गांधी की प्रतिमा और स्व सदानंद सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि स्व राजीव गांधी ने देश को आधुनिक भारत की दिशा दी तथा सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज और युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए। वहीं स्व सदानंद सिंह ने बिहार कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और जनसरोकार की राजनीति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि राजीव गांधी का बलिदान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सदानंद सिंह का राजनीतिक जीवन सादगी, संघर्ष और संगठन के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, ब्रजेश प्रसाद मुनन, विधान पार्षद राजीव कुमार, डा0 संजय यादव, स्नेहाशीष वर्द्धन पाण्डेय, मिन्नत रहमानी, सरवत जहां फातमा, कुमार आशीष, शशिकांत तिवारी, कमलदेव नारायण शुक्ला, अरविन्द लाल रजक, वैद्यनाथ शर्मा, मंजीत आनन्द साहू, चन्द्रप्रकाश सिंह, करुणा सागर , पंकज यादव , प्रेमचंद सिंह, सुनील कुमार सिंह, मृणाल अनामय, चन्द्रभूषण राजपूत, अनुराग चंदन, संजय महाराज,विमलेश तिवारी, रीता सिंह,, मुन्द्रिका सिंह यादव, नदीम अंसारी, हीरा सिंह वग्गा, रंजीत कुमार वाल्मीकी, तारक चैधरी, नूरी बेगम, रानी तिवारी, सत्येन्द्र बहादुर, निशांत करपटने, शंकर स्वरूप, अखिलेश्वर सिंह, डा0 कुमारी सोनी, प्रकाश चन्द्र झा, अंकुर कुमार राज, प्रभात कुमार चन्द्रवंशी, विशाल यादव, विकास कुमार झा, डा0 कुमारी सोनी, सुजीत चैधरी,शम्स तवरेज उपस्थित थे।

राजेश राठौड़

चेयरमैन, मीडिया विभाग

बिहार कांग्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!