ईकरा पब्लिक स्कूल के छात्र का दोस्त बहला फुसलाकर कर जान से मारने की नियत से किया मारपीट, गंभीर हालत , छात्र लखनऊ रेफर
सीवान शहर में एक इस प्रकार का सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसे सून कर कोई भी व्यक्ति अपने दोस्तों पर विश्वास नहीं करेगा।

ईकरा पब्लिक स्कूल के छात्र का दोस्त बहला फुसलाकर कर जान से मारने की नियत से किया मारपीट, गंभीर हालत , छात्र लखनऊ रेफर,
सीवान, राजेश कुमार,वरिष्ठ संवाददाता,
सीवान शहर में एक इस प्रकार का सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसे सून कर कोई भी व्यक्ति अपने दोस्तों पर विश्वास नहीं करेगा।

मामला सिवान एम एम कॉलोनी का बताया जा रहा है। वहाँ का एक छात्र मो तासीर उर्फ बेलाल ईकरा पब्लिक स्कूल सूरापुर में 8 वीं क्लास में छात्र है। उसी स्कूल में पढ़ने वाला उसका दोस्त उजैफा रहमान उसके घर से स्कुटी में पेट्रोल भरवाने के बहाने बहला फुसलाकर शहर से बाहर हरदिया मोड़ ले जाकर जान से मारने की नियत से अपने साथियों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के संदर्भ में घायल छात्र के पिता मो. फैसल जो पेशे से उच्च विद्यालय हबीबनगर प्रखंड हुसैनगंज में शिक्षक हैं |
छात्र के पिता ने सराय थाने में आवेदन देते हुए कहा है कि 23 मार्च 26 को शाम के समय मेरे लड़का का दोस्त उजैफा रहमान स्कुटी में पेट्रोल भरवाने के बहाने मेरे घर से उसे स्कुटी पर बैठा कर ले गया। छात्र तासीर ने कहा कि पेट्रोल तो शहर में कई जगह मिलती है यही भरवा लो। लेकिन उजैफा तेल भरवाने के नाम पर हरदिया मोड़ लेकर चला गया। बताया जाता है कि हरदिया मोड़ पर पूर्व से घात लगाए दो व्यक्ति जिसमें सिबु अहमद एवं असरफ अहमद उर्फ भोलु दोनों दरौधा निवासी उसे जान से मारने की नियत से लोहे की चैन एवं हाकी स्टीक से तासीर को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए।
उसका दोस्त उजैफा रहमान जो स्कुटी पर बैठा कर ले गया था वह उन दोनों लोगों के साथ मारपीट कर रहा था। सभी आरोपी यह कहते हुए मारपीट कर रहे थे कि इसका बाप हमलोगों पर केस किया है, केस नहीं उठा रहा है। मारपीट के पश्चात् जब छात्र तासीर अधमरा हो गया तो केस को एक्सीडेंटियल बनाने के लिए आरोपी सिबु ने फोन कर कम्बाइन हार्वेस्टर को बुला कर चलती कम्बाइन हार्वेस्टर में जान से मारने की नियत से सिबु और असरफ ने छात्र को उठा कर फेंक दिए।
जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहाँ प्रत्यक्षदर्शियों ने यह देखकर हल्ला गुल्ला करने लगे। इसी बीच आस पास के लोग इकट्ठा हो गये। भीड़ को देख कर वहाँ से सभी आरोपी फरार हो गये। घायल छात्र के पिता मो फैसल ने बताया कि उसकी बहन के हत्या के केस में सिबु और अशरफ पूर्व से अभियुक्त हैं।

उस केस को उठाने के लिए वे बार बार दबाव बना रहे थे। घायलावस्था में छात्र तासीर को एम्बुलेंस से सदर अस्पताल सीवान भर्ती कराया गया। एम्बुलेंस के ड्राइवर ने घायल छात्र के घर फोन करके सभी घटना की जानकारी दिया। जानकारी मिलते ही उसके सभी परिजन अस्पताल गए। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए डाक्टरों ने बेहतर ईलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया।
गोरखपुर में भी कुछ दिन ईलाज चलने के बाद डाक्टरों ने उसे एसजीपीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया। जहाँ वह जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। छात्र के पिता ने बताया कि उसके पत्नी के बैंक खाते में हार्वेस्टर वाले ने ईलाज के लिए बिना बताये कुछ रूपये डाल दिया है। ताकि मामले को एक्सीडेंटियल दिखाया जा सके। घायल छात्र के पिता ने बताया कि मैं पुत्र के ईलाज में व्यस्त था।
इधर समय निकाल कर 17 मई 26 को सराय ओपी थाना में आवेदन दिया है। आवेदक ने उजैफा रहमान, सिबु अहमद, अशरफ अहमद एवं उजैफा के पिता अब्दुल रहमान को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने आवेदन के आधार पर सभी आरोपियों पर एफआईआर दर्ज किया है।