Welcome to ROZNAMA INDO GULF   Click to listen highlighted text! Welcome to ROZNAMA INDO GULF
टॉप न्यूज़
Trending

*जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर जिला पदाधिकारी ने की प्रेस वार्ता

जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर जिला पदाधिकारी ने की प्रेस वार्त

 

मो० अबु बकर सिद्दीकी, वरिष्ट संवाददाता 

 

*जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर जिला पदाधिकारी ने की प्रेस वार्ता*

 

*17 अप्रैल से 1 मई तक स्व-गणना, हर नागरिक की भागीदारी जरूरी: डीएम*

 

*ऑडियो वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों को स्व – गणना का दी गई जानकारी*

 

*बिना दस्तावेज के करें स्व – गणना: डीएम ने दूर की सभी शंकाएं*

 

*जिला पदाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे मधुबनी में स्व-गणना प्रक्रिया को उत्साह एवं उल्लास के साथ इसे एक त्योहार की तरह मनाएं तथा इसमें बढ़-चढ़कर भाग लें*

 

*मधुबनी -*

जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संचालित करने के उद्देश्य से आज समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिले में स्व-गणना की प्रक्रिया 17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक निर्धारित की गई है। इस अवधि के दौरान नागरिक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी एवं अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल जनगणना प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मौके पर उन्होंने जानकारी दी कि नागरिक https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर लॉग-इन कर सकते हैं तथा परिवार पंजीकरण, भाषा चयन, OTP सत्यापन एवं स्थान संबंधी विवरण भरने के उपरांत प्रश्नावली को पूर्ण कर अंतिम सबमिशन कर सकते हैं। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि अंतिम सबमिशन के बाद परिवार के मुखिया का नाम, मोबाइल नंबर आदि का संशोधन संभव नहीं होगा, अतः सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसका विस्तृत वीडियो हिंदी और मैथिली दोनों भाषा में जिला प्रशासन का यूट्यूब चैनल ‘मधुबनी फर्स्ट’ पर अपलोड कर दिया गया है साथ ही साथ इसका लिंक जिला प्रशासन के फेसबुक पेज पर भी उपलब्ध है, वहां से भी आप मदद ले सकते हैं।

मौके पर उन्होंने आगे कहा कि स्व-गणना के उपरांत प्रत्येक परिवार को एक विशिष्ट स्व-गणना पहचान संख्या (SE ID) प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक है। क्षेत्रीय सत्यापन के दौरान जब गणनाकार / प्रगणक (Enumerator) घर-घर आएंगे, तब नागरिकों को यह SE ID प्रस्तुत करनी होगी।

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया के लिए किसी प्रकार के दस्तावेज (जैसे आधार, पासपोर्ट, रेंट एग्रीमेंट आदि) दिखाने की आवश्यकता नहीं है तथा नागरिकों की सभी जानकारियां पूर्णतः गोपनीय रखी जाएंगी।

प्रेस वार्ता में यह भी बताया गया कि प्रवासी मजदूर एवं बाहर रह रहे व्यक्ति अपने वर्तमान निवास स्थान से ही स्व-गणना कर सकते हैं।

जिला पदाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे मधुबनी में स्व-गणना प्रक्रिया को उत्साह एवं उल्लास के साथ इसे एक त्योहार की तरह मनाएं तथा इसमें बढ़-चढ़कर भाग लें। समय सीमा के भीतर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करें, ताकि जनगणना का कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

इस अवसर पर नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों को पोर्टल पर कैसे स्व – गणना कैसे करें इसे लाइव ऑडियो – वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, उप निदेशक -सह- जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार, नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती, आनंद अंकित सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!