Welcome to ROZNAMA INDO GULF   Click to listen highlighted text! Welcome to ROZNAMA INDO GULF
Uncategorized

प्रेम-प्रसंग में हत्या का खुलासा, महिला गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

प्रेम-प्रसंग में हत्या का खुलासा, महिला गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

चाईबासा:  पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ निकला, जिसमें एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

 

बताया जा रहा है कि 10 अप्रैल 2026 को हाथी चौक के पास बडमिता गांव के जंगल स्थित खेत में करीब 38 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। इस संबंध में कुमारडुंगी थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 

जांच के दौरान पुलिस ने शव की पहचान कार्तिका महाराणा (33 वर्ष), निवासी मुरसाईं, टुन्टाकाटा, थाना मंझगांव के रूप में की। इसके बाद घटनास्थल की जांच, गवाहों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों की पहचान की गई।

 

मामले में मानी देवी (45 वर्ष), शत्रुघन गोप और मकनु गोप उर्फ कृष्णा को आरोपी बनाया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या का कारण आपसी प्रेम-प्रसंग और विवाद था।

 

विशेष छापेमारी टीम ने कार्रवाई करते हुए मानी देवी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई होंडा मोटरसाइकिल (JH06Q6958) भी बरामद की गई है। पूछताछ में मानी देवी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

वहीं, घटना में शामिल अन्य दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

 

इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगन्नाथपुर, अंचल पुलिस पदाधिकारी झिंकपानी, कुमारडुंगी थाना प्रभारी, महिला थाना प्रभारी किरीबुरू कैंप नोवामुंडी, अनुसंधानकर्ता सोमाय टुडू सहित पुलिस की तकनीकी टीम और अन्य कर्मी शामिल रहे।

मोहम्मद जहांगीर, ब्यूरो प्रमुख ,झारखंड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!