Uncategorized

एसएसपी का बड़ा एक्शन, लाइन होटल पर देर रात छापा

होटल से हथियार तक… अब “काली कमाई” की तलाश

होटल से हथियार तक अब“काली कमाई” की तलाश

एसएसपी का बड़ा एक्शन, लाइन होटल पर देर रात छापा
रोज़नामा इंडो गल्फ,मुजफ्फर आलम

मुज़फ्फरपुर: ज़िले में जुर्म और ग़ैरक़ानूनी हथियारों के ख़िलाफ़ पुलिस का “क्लीन स्वीप अभियान” अब होटलों और संदिग्ध ठिकानों तक पहुंच गया है। भारी मात्रा में कारतूस और हथियारों के साथ गिरफ़्तार होटल संचालक विकास कुमार के मामले में पुलिस लगातार नए राज़ खोलने में जुटी हुई है।

दो दिन पहले पुलिस ने विकास कुमार के पास से दो ग़ैरक़ानूनी हथियार और 48 ज़िंदा कारतूस बरामद किए थे। गिरफ़्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया, लेकिन पुलिस की कार्रवाई यहीं नहीं रुकी।

तफ़्तीश के दौरान पुलिस टीम ने मुल्ज़िम के घर पर छापा मारा, जहां से तीन संदिग्ध गाड़ियां बरामद हुईं। पुलिस ने सभी वाहनों को ज़ब्त कर एक नया मुक़दमा दर्ज कर लिया है।

इसी दौरान देर रात एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर तुर्की थाना क्षेत्र के माधौल स्थित आरोपी के चर्चित “लाइन होटल” में भी छापेमारी की गई। हालांकि तलाशी में कोई नई आपत्तिजनक चीज़ बरामद नहीं हुई, लेकिन पुलिस अब मुल्ज़िम के पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक़, पुलिस को आरोपी की बेनामी जायदाद और ग़ैरक़ानूनी कमाई के सुराग मिले हैं। अब मामले के आर्थिक पहलुओं की भी गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियारों और कारतूस का यह नेटवर्क किन-किन लोगों तक फैला हुआ है।

मुज़फ्फरपुर पुलिस की इस कार्रवाई से अपराध जगत में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि कई संदिग्ध लोग भी अब पुलिस की रडार पर आ गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!