बिहार

विद्या भारती विद्यालयों के प्रचार प्रमुखों की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न*

“प्रचार कार्य संगठन और समाज के बीच सशक्त सेतु

*विद्या भारती विद्यालयों के प्रचार प्रमुखों की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न*

 

*“प्रचार कार्य संगठन और समाज के बीच सशक्त सेतु” : अनिल कुमार राम*

*सिवान:* विद्या भारती द्वारा सिवान विभाग संचालित विद्यालयों के प्रचार प्रमुखों की एक दिवसीय कार्यशाला गुरुवार को महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर परिसर स्थित कृष्णचंद्र गांधी मीडिया सेंटर, सिवान में संपन्न हुई।

कार्यशाला का उद्घाटन मीडिया सेंटर के उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह, सचिव इंदल कुमार सिंह, प्रधानाचार्य कमलेश नारायण सिंह, क्षेत्रीय मीडिया समन्वयक नवीन सिंह परमार तथा प्रांतीय मीडिया सह-संयोजक अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय प्रचार-प्रसार टोली के सदस्य भास्कर रंजन ने किया। इस मौके पर मीडिया सेंटर के मार्गदर्शक जादूगर विजय भी उपस्थित थे।

कार्यशाला के प्रथम सत्र में विद्या भारती के क्षेत्रीय मीडिया समन्वयक नवीन सिंह परमार ने कार्यशाला की महत्ता पर चर्चा करते हुए विभाग के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रचार-प्रसार प्रमुखों में नवीन ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यालयों की सकारात्मक गतिविधियों को समाज तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए प्रचार प्रमुखों को तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति सजग रहना होगा।

द्वितीय सत्र में पिछले दिनों सीतामढ़ी में आयोजित विद्या भारती प्रांतीय प्रचार-प्रसार कार्यशाला में लिए गए निर्णयों को साझा किया गया तथा समाचार लेखन की कला एवं उसकी बारीकियों की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को समाचार लेखन के 5W एवं 1H सिद्धांत, सोशल मीडिया प्रबंधन, फोटो चयन, कैप्शन लेखन तथा डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग की जानकारी भी दी गई।

कार्यशाला के समापन अवसर पर विद्या भारती विद्यालयों के सिवान विभाग निरीक्षक अनिल कुमार राम ने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के डिजिटल दौर में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। विद्यालयों की प्रत्येक गतिविधि का सभी प्रचार माध्यमों एवं प्लेटफ़ॉर्म पर समुचित प्रबंधन करना विद्यालयों के प्रचार प्रमुखों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि सकारात्मक समाचार समाज में प्रेरणा और विश्वास का वातावरण तैयार करते हैं। इसलिए प्रचार प्रमुखों को तथ्यपरक, मर्यादित एवं प्रभावी प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने विद्यालयों की उपलब्धियों, संस्कार आधारित गतिविधियों एवं छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं को समाज के समक्ष नियमित रूप से प्रस्तुत करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने प्रचार कार्य को संगठन और समाज के बीच सशक्त सेतु बताते हुए सभी प्रचार प्रमुखों से समर्पण भाव से कार्य करने का आग्रह किया।

बैठक में सिवान, छपरा एवं गोपालगंज जिलों में संचालित सभी विद्या भारती विद्यालयों के प्रचार प्रमुख शामिल हुए। इस अवसर पर सिवान विभाग के सभी प्रचार प्रमुखों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!