Welcome to ROZNAMA INDO GULF   Click to listen highlighted text! Welcome to ROZNAMA INDO GULF
बिहारराजनीति

‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर पटना महानगर कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन, PM मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

वोट चोरी’ के आरोपों, मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं तथा निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर पटना महानगर कांग्रेस ने सोमवार को विशाल प्रदर्शन एवं मार्च निकाला।

प्रेस विज्ञप्ति

 

‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर पटना महानगर कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन, PM मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

 

पटना, 28 सितंबर 2026।

‘वोट चोरी’ के आरोपों, मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं तथा निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर पटना महानगर कांग्रेस ने सोमवार को विशाल प्रदर्शन एवं मार्च निकाला। यह कार्यक्रम AICC के निर्देश पर पटना महानगर कांग्रेस एवं पटना जिला ग्रामीण-1 कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

पटना महानगर कांग्रेस कार्यालय, नेशनल हॉल, कदम कुआँ से शुरू हुआ प्रदर्शन कांग्रेस मैदान होते हुए मुख्य सड़क, कदम कुआँ तक पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की।

 

प्रदर्शन के बाद दिनकर गोलंबर स्थित सेंट सीवरेंस स्कूल के पास पुलिस बल की भारी तैनाती के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतलों का दहन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता नारे लगाते हुए मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच तथा निर्वाचन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता की मांग कर रहे थे।

 

प्रदर्शन का नेतृत्व पटना महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री कुमार आशीष एवं पटना जिला ग्रामीण-1 कांग्रेस अध्यक्ष श्री चंदन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यकर्ताओं ने “वोट चोरी बंद करो”, “लोकतंत्र बचाओ” और “मताधिकार की रक्षा करो” जैसे नारों के साथ अपनी आवाज बुलंद की।

 

इस अवसर पर पटना महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री कुमार आशीष ने कहा कि हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी ने ‘वोट चोरी’ को लेकर पहले ही गंभीर सवाल उठाए थे और अब सामने आ रहे घटनाक्रम ने उनके द्वारा उठाए गए सवालों को और गंभीर बना दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कथित ‘वोट चोरी’ के पूरे मामले में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की भी भूमिका है तथा वे इस षड्यंत्र के मुख्य षड्यंत्रकर्ताओं में शामिल हैं।

 

श्री कुमार आशीष ने कहा कि यदि मतदाता सूची एवं निर्वाचन प्रक्रिया में अनियमितताओं से जुड़े आरोप जांच में सही पाए जाते हैं, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ निष्पक्ष जांच के बाद कानून के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता के वोट की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और निर्वाचन प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का संतोषजनक एवं पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोट की अपनी अहमियत है। मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच जरूरी है। कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।

 

पटना जिला ग्रामीण-1 कांग्रेस अध्यक्ष श्री चंदन सिंह ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता लोकतंत्र की बुनियाद है। जनता के मताधिकार से जुड़े किसी भी सवाल को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की कथित गड़बड़ी या अनियमितता की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

 

पटना महानगर कांग्रेस के प्रभारी श्री अभय कुमार सार्जेंट जी ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

 

मुख्य मांगें

 

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए निम्नलिखित प्रमुख मांगें उठाईं—

 

1. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग:

कांग्रेस ने ‘वोट चोरी’ एवं मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच कराते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही, जांच में यदि किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की गई।

 

2. मतदाता सूची में हुए परिवर्तनों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच:

मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने, हटाने अथवा अन्य प्रकार के किए गए परिवर्तनों की स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा जांच के निष्कर्ष सार्वजनिक किए जाएं।

 

3. दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई:

जांच में यदि किसी व्यक्ति, अधिकारी या अन्य संबंधित पक्ष की भूमिका अथवा अनियमितता प्रमाणित होती है, तो उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता, जिला एवं प्रखंड पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

इस अवसर पर मुख्य रूप से पटना महानगर के अध्यक्ष कुमार आशीष , पटना महानगर के प्रभारी अभय कुमार सार्जेंट,पटना ग्रामीण -1 के अध्यक्ष श्री चंदन कुमार ,प्रकाश पुजारी गुप्ता, परवेज अहमद,इबरार अहमद रज़ा, नीरज यादव, कमलेश पांडेय, निशात करपेटनी, बिमलेश तिवारी,राजेश रंजन पप्पू,सौरभ सिंहा,बंटी यादव,प्रखंड अध्यक्ष अभय जायसवाल, मोहम्मद शमीम उद्दीन, सुभाष यादव, शमीम अख्तर, दीपक शर्मा, राम बाबू पाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!