Welcome to ROZNAMA INDO GULF   Click to listen highlighted text! Welcome to ROZNAMA INDO GULF
Uncategorizedखेललोकल न्यूज़

संडेज ऑन साइकिल” अभियान के तहत सिवान में निकली भव्य साइकिल रैली

क्रीड़ा भारती एवं खेलकूद विभाग

संडेज ऑन साइकिल” अभियान के तहत सिवान में निकली भव्य साइकिल रैली

 

👉क्रीड़ा भारती एवं खेलकूद विभाग, सिवान जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग👈

👉सिवान नगर की हृदयस्थली से गूंजा संदेश, साइकिल सबसे बेहतर👈

सिवान। आज का दौर वैश्विक युद्धों का है। ऊर्जा संकट एक वैश्विक चुनौती बन चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार बार ईंधन के बचत के प्रति देशवासियों को प्रेरित कर रहे है। जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण एक गंभीर खतरे की घंटी बज रहे हैं। बदलती जीवन शैली के बीच आरोग्य संरक्षण के संदर्भ में शारीरिक सक्रियता की महत्ता बढ़ती दिख रही है। बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में मानसिक तनाव भी एक हकीकत है। ऐसे में साइकिल एक ऐसा वाहन दिखता है जो ऊर्जा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और आरोग्य संवर्धन में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। आवश्यकता साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने की है।

इसी तथ्य को संजीदगी से महसूस करते हुए भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार देशभर में आयोजित किए जा रहे “संडेज ऑन साइकिल” अभियान के अंतर्गत रविवार को क्रीड़ा भारती सिवान एवं खेलकूद विभाग, सिवान जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम, स्वास्थ्य संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन तथा फिट एवं सक्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।

रैली का शुभारंभ गांधी मैदान से किया गया। उद्घाटन समारोह में जिला खेल पदाधिकारी उपेन्द्र कुमार यादव, क्रीड़ा भारती के रोहित सिंह, नवीन सिंह परमार, पंकज कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अशोक प्रियवंद तथा संजय कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

 

 

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं, खिलाड़ियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साइकिल रैली गांधी मैदान से प्रारंभ होकर जेपी चौक, बबुनिया मोड़, अस्पताल मोड़ एवं अस्पताल रोड होते हुए फतेहपुर स्थित “श्री साधु सदन ” पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने फिट इंडिया अभियान के समर्थन में जागरूकता का संदेश दिया तथा लोगों को नियमित व्यायाम और साइकिलिंग अपनाने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि साइकिलिंग न केवल एक सरल, सुलभ और किफायती व्यायाम है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण का भी प्रभावी माध्यम है। बढ़ते प्रदूषण और बदलती जीवनशैली के इस दौर में साइकिल का अधिकाधिक उपयोग स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से साइकिल चलाने तथा फिट इंडिया अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

 

रैली के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने स्वस्थ, अनुशासित एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। क्रीड़ा भारती, सिवान ने इस अवसर पर सभी खेल प्रेमियों, युवाओं एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई। आयोजकों ने कहा कि स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर मनोरंजन कुमार सिंह, बृजेश कुमार, रमेश कुमार, वाल्मीकि ओझा, श्रवण सिंह, इंदल सिंह, समर प्रताप सिंह, अतुल कुमार श्रीवास्तव, डॉ. सुधीर कुमार सिंह, आचार्य अशोक कुमार सिंह,राजीव सिंह उर्फ बाबूनंद जी, डॉ. संजय सिंह, सुधीर सिंह उर्फ नेता जी, गदाधर विद्रोही, रंजीत सिंह, प्रोफेसर अवधेश शर्मा सहित क्रीड़ा भारती के दर्जनों कार्यकर्ता, खेल प्रेमी एवं नागरिक उपस्थित रहे।
यह आयोजन समाज में स्वास्थ्य, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक संदेश देने में पूर्णतः सफल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!