डा० शहजाद मंजर तीसरी बार जद(यू) शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत
बिहार प्रदेश जद(यू) शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार ने संगठन को नई मजबूती देते हुए आर के० कॉलेज, मधुबनी बी.एड विभाग के जनसंपर्क पदाधिकारी डा० शहजाद मंजर को तीसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया है।

डा० शहजाद मंजर तीसरी बार जद(यू) शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत
दरभंगा: बिहार प्रदेश जद(यू) शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार ने संगठन को नई मजबूती देते हुए आर के० कॉलेज, मधुबनी बी.एड विभाग के जनसंपर्क पदाधिकारी डा० शहजाद मंजर को तीसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया है। उनके मनोनयन की खबर आते ही पूरे मिथिलांचल के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। अपने मनोनयन पर डा० शहजाद मंजर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है कि पार्टी ने लगातार तीसरी बार मुझ पर विश्वास जताया है।
इस विश्वास और स्नेह के लिए डा० मंजर ने पार्टी के सर्वमान्य नेता बिहार के विकास पुरुष एवं माननीय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, बिहार सरकार में पार्टी के सचेतक विनय कुमार चौधरी, विधान पार्षद डॉ० खालिद अनवर, प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार, बिहार बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ० अमरदीप और दरभंगा जिलाध्यक्ष सह विधायक ईश्वर मंडल सहित समस्त राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का हृदय की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।
उन्होंने आगे कहा कि “नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क के क्षेत्र में जो ऐतिहासिक काम किया है, उसे जन-जन तक पहुँचाना ही हमारा लक्ष्य है।”
डा० मंजर ने यकीन दिलाया है कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत के साथ निर्वहन करेंगे। शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के माध्यम से वे पार्टी की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों को बूथ स्तर तक ले जाने और संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।
उनके मनोनयन पर जद (यू) परिवार के कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है और लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं।




