Welcome to ROZNAMA INDO GULF   Click to listen highlighted text! Welcome to ROZNAMA INDO GULF
Uncategorizedयुवा
Trending

मुशायरे के साथ सम्पन्न हुआ आदिशक्ति प्रेमनाथ खन्ना त्रिदिवसीय समारोह

28 जुलाई 2026 को पटना संग्रहालय में एक शानदार एवं यादगार मुशायरे का आयोजन किया गया।

मुशायरे के साथ सम्पन्न हुआ आदिशक्ति प्रेमनाथ खन्ना त्रिदिवसीय समारोह

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार तथा ‘सामयिक परिवेश‘ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 11वें आदिशक्ति प्रेमनाथ खन्ना त्रिदिवसीय समारोह के अंतर्गत 28 जुलाई 2026 को पटना संग्रहालय में एक शानदार एवं यादगार मुशायरे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर सामयिक परिवेश’ प्रमुख ममता मेहरोत्रा ने कहा कि “पिता की स्मृति में आयोजित यह आयोजन मन को सुकून, नई ऊर्जा और सकारात्मक प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने ने कहा कि शायरी इंसानी जज़्बात, सामाजिक सरोकारों और जीवन की हक़ीक़तों को अभिव्यक्त करने का एक बेहद ख़ूबसूरत माध्यम है।”

मुशायरे की अध्यक्षता पटना के वरिष्ठ शायर प्रेम किरण ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा कि “वर्तमान समय में साहित्य की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। पिता की स्मृति में ‘सामयिक परिवेश’ द्वारा प्रतिवर्ष इस आयोजन का सिलसिला जारी रखना सराहनीय एवम अनुकरणीय है।”

मुशायरे का संचालन, कार्यक्रम संयोजिका शायरा श्वेता ‘ग़ज़ल’ ने बड़े ही दिलकश अंदाज़ में किया। उनके सधे हुए संचालन ने शायरों और सामईन को अंतिम क्षण तक बाँधे रखा।

इस अवसर पर देशभर से पधारे प्रतिष्ठित शायरों ने अपनी ग़ज़लों नज़्मों से महफ़िल को रौनक़ बख़्शी। सामाजिक सरोकार, मानवीय मूल्य, देश-प्रेम तथा नारी-शक्ति जैसे विषयों पर प्रस्तुत रचनाओं को सामईन ने भरपूर दाद दी।

समारोह के दौरान ‘सामयिक परिवेश’ पत्रिका का विमोचन भी किया गया। साथ ही साहित्य, कला एवं समाज-सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।

मुशायरे में शिरकत करने वालों में ममता मेहरोत्रा, प्रेम किरण, रमेश कंवल, सुशील साहिल (कोलकाता), सोनिया अक्स सोनम (दिल्ली), डॉ. राश दादा राश, दिलीप कुमार, रूबी भूषण, आराधना प्रसाद, अविनाश अमन, अविनाश बन्धु, मोईन गिरिडीहवी, यावर राशिद, पीयूष आज़ाद, रेखा भारती, शाहिद अख़्तर, अमृतेश, नसीम अख़्तर, सुशील कुमार, पंकज प्रियम तथा सविता राज सहित अनेक गणमान्य शायर एवं साहित्यकार उपस्थित रहे।

अंत में ममता मेहरोत्रा ने सभी अतिथियों, शायरों, साहित्यप्रेमियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!