Welcome to ROZNAMA INDO GULF   Click to listen highlighted text! Welcome to ROZNAMA INDO GULF
राजनीति

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह, राजद के पूर्व सांसद अर्जुन राय, कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी विमल शुक्ला सहित सैकड़ों नेताओं ने थामा ‘कमल’ का दामन*

*भाजपा में शामिल हुए कई दिग्गज चेहरे, संजय सरावगी बोले- पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर जुड़ रहे लोग*

‎*भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह, राजद के पूर्व सांसद अर्जुन राय, कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी विमल शुक्ला सहित सैकड़ों नेताओं ने थामा ‘कमल’ का दामन*

 

*पटना की पूर्व मेयर प्रत्याशी कुसुम लता वर्मा, रूनीसैदपुर से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी मोनी गुप्ता, अधिवक्ता आशीष गिरी भी भाजपा में शामिल*

‎*भाजपा में शामिल हुए कई दिग्गज चेहरे, संजय सरावगी बोले- पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर जुड़ रहे लोग*

‎*बांकीपुर के प्रत्याशी सिकंदर कुशवाहा ने दिया एनडीए प्रत्याशी नीरज सिन्हा को समर्थन, भाजपा में हुए शामिल*

‎*राजद-कांग्रेस को झटका, पूर्व सांसद से लेकर वरिष्ठ अधिवक्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने ली भाजपा की सदस्यता*

‎*मोदी और सम्राट चौधरी के नेतृत्व पर बढ़ा भरोसा, विपक्ष में भगदड़ की स्थिति : संजय सरावगी*

‎पटना, 27 जुलाई। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज आयोजित मिलन समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े कई प्रमुख नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया और उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।

‎भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सीतामढ़ी के पूर्व सांसद डॉ. अर्जुन राय, कांग्रेस के सुरसंड विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी एवं सीतामढ़ी के पूर्व लोक अभियोजक विमल शुक्ला, औराई प्रमुख साकेत सुमन, रूनी सैदपुर से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी मोनी गुप्ता, गया के वार्ड पार्षद मनोज कुमार गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता आशीष गिरी, पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता विकास एन. भारती अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

‎इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता एवं बांकीपुर विधानसभा से प्रत्याशी रहे सिकंदर कुमार कुशवाहा (जिन्होंने भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के समर्थन की घोषणा की), कुढ़नी विधानसभा के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार गुप्ता , पूर्व मेयर प्रत्याशी कुसुम लता वर्मा , पैक्स अध्यक्ष सुधीर प्रसाद भी आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इनके साथ बड़ी संख्या में समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

‎इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की लोकप्रियता के कारण अन्य दलों में लगातार भगदड़ मची हुई है। उन्होंने कहा कि विभिन्न दलों के अच्छे और समर्पित कार्यकर्ताओं को अब वहां घुटन महसूस हो रही है, इसलिए वे भाजपा की विचारधारा पर विश्वास जताते हुए पार्टी से जुड़ रहे हैं।

‎उन्होंने कहा कि लगभग प्रत्येक एक-दो दिन पर सैकड़ों लोग वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं, जिससे पार्टी संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। सरावगी ने विश्वास जताया कि नए सदस्यों के अनुभव और जनाधार से भाजपा को और मजबूती मिलेगी तथा संगठन गांव-गांव तक विस्तार करेगा।

‎प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की अग्रणी शक्तियों में शामिल हो चुका है। देश विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और चौथी सबसे बड़ी सैन्य शक्ति बनकर उभरा है। वहीं बिहार में डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है और जनता का विश्वास लगातार पार्टी के पक्ष में मजबूत हो रहा है।

‎मिलन समारोह में बिहार सरकार के मंत्री नीतीश मिश्रा, विधायक बैद्यनाथ प्रसाद, रत्नेश कुशवाहा, गायत्री देवी, प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी अमित प्रकाश बबलू तथा प्रभात मालाकार सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!