Welcome to ROZNAMA INDO GULF   Click to listen highlighted text! Welcome to ROZNAMA INDO GULF
राजनीति
Trending

जहानाबाद के जिलास्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, कार्यकर्ताओं को मिला मार्गदर्शन*

*भाजपा सत्ता में आने के बाद भी अपने वैचारिक संकल्पों को नहीं भूलती : संजय सरावगी* ‎

जहानाबाद के जिलास्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, कार्यकर्ताओं को मिला मार्गदर्शन

भाजपा सत्ता में आने के बाद भी अपने वैचारिक संकल्पों को नहीं भूलती : संजय सरावगी

‎राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास भाजपा की राजनीति के मूल आधार : संजय सरावगी

अनुच्छेद 370 से राम मंदिर तक, भाजपा ने अपने वादों को किया पूरा : संजय सरावगी

भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर : संजय सरावगी

‎पटना, 30 मई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आज “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान” के अंतर्गत जहानाबाद में आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो सत्ता प्राप्ति के बाद भी अपनी विचारधारा, नीतियों और घोषणापत्र में किए गए वादों को नहीं भूलती, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारने के लिए निरंतर कार्य करती है।

‎प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने के बाद भी आर्थिक सुधार, राष्ट्रीय सुरक्षा, बुनियादी ढांचे के विकास तथा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को अपनी नीतियों के केंद्र में रखा है। केंद्र की सरकार ने सत्ता में आने के बाद इन संकल्पों को योजनाओं, कार्यक्रमों और कानूनों के माध्यम से प्रभावी रूप से लागू किया है। यही कारण है कि आज देश विकास और आत्मविश्वास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

‎संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। आतंकवाद, नक्सलवाद और घुसपैठ के खिलाफ सख्त नीतियां अपनाई गई हैं, जिसके परिणामस्वरूप देश की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति भाजपा के प्रमुख वैचारिक संकल्पों में शामिल थी, जिसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इससे जम्मू-कश्मीर के विकास और राष्ट्रीय एकीकरण को नई गति मिली है।

‎उन्होंने कहा कि आर्थिक क्षेत्र में भी भारत ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने, वित्तीय समावेशन को मजबूत करने तथा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए गए प्रयासों के कारण भारत आज दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है और शीघ्र ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

‎प्रदेश अध्यक्ष सरावगी ने कहा कि भाजपा केवल विकास की राजनीति नहीं करती, बल्कि देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण के लिए भी प्रतिबद्ध है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का विकास तथा देशभर के अनेक सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार भाजपा की वैचारिक प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

‎उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं का वैचारिक रूप से प्रशिक्षित और जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। प्रशिक्षण वर्गों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और जनसेवा के मूल्यों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा केंद्र और राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

‎कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!